फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी उसे बहला फुसलाकर बाइक पर ले गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक महिला ने तहरीर में बताया कि 40 वर्षीय श्यामल ने उसकी बेटी को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। शाम को बच्ची ने इस बारे में बताया तो परिजन दंग रह गए। इस मामले को लेकर शाम को गांव में पंचायत हुई। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गए।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी मनोज कुमार कत्याल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें