खटीमा के ग्राम कुमराह में वालीबॉल टूर्नामेंट में विजेता टीम के साथ नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सि?
- फोटो : KHATIMA
ग्राम कुमराह में आयोजित ओपन वालीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में राणा क्लब ने बानूसा को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
बुधवार को फाइनल मुकाबले में राणा क्लब ने बानूसा को 2-1 से हराया। टूर्नामेंट में 25 टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता मनोज राणा की देखरेख में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने युवाओं को नशे से दूर रहने पर जोर दिया। विधायक डॉ. राणा ने विजेता और उपविजेता टीम को क्रमश: ट्राफी व 8 और 5 हजार रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया। वहां भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी, ललित बिष्ट, ओम नारायण, संजीव राणा, शमशेर मेहरा, बंटी राणा, समीर, राकेश, पप्पू, मोंटू आदि थे। (संवाद)