रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डे के बाहर नो पार्किंग में खड़ी यूपी रोडवेज की बस का चालक नशे में पाया गया है। इस पर सीपीयू कर्मियों ने जाम का सबब बनी बस को सीज कर दिया और चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। रामपुर डिपो की बस (यूपी 78एलएन 1497) बुधवार दोपहर रोडवेज बस अड्डे के बाहर नो पार्किंग में खड़ी थी। इससे यातायात बाधित हो रहा था। इसी बीच सीपीयू कर्मी वहां पहुंचे और चालक से बस हटाने के लिए कहा। चालक नशे में पाया गया। सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह राणा ने बताया कि नशे में मिले रोडवेज चालक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। बस को सीज कर दिया गया है।