फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्वर्ण जीतकर रामनगर का चैंपियनशिप पर कब्जा

विज्ञापन
रुद्रपुर एसबीएस पीजी कॉलेज में विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि व कॉलेज के प्राचार्य। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। 47वीं कुमाऊं विश्वविद्यालयी महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रामनगर महाविद्यालय ने पांच स्वर्ण, सात रजत और छह कांस्य पदक हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम पांच स्वर्ण, छह रजत व छह कांस्य पदक जीतकर उपविजेता रही। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसबीएस पीजी कॉलेज में चल रही दो दिवसीय कुमाऊं विवि एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इससे पूर्व 100 मीटर दौड़ में एमबीपीजी हल्द्वानी की संध्या, 5000 मीटर दौड़ में रामनगर महाविद्यालय की मनीषा, 400 मीटर रिले दौड़ में हल्द्वानी व 1600 मीटर रिले दौड़ में रामनगर की टीम प्रथम रही। कुमाऊं विवि क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि एमबीपीजी हल्द्वानी की संध्या तीन स्वर्ण पदक जीतकर सर्वश्रेष्ठ एथलीट बनीं। उन्हें प्राचार्य प्रो. केके पांडेय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
निर्णायक प्रो. मनीषा तिवारी, सुरेश पांडेय, रमेश खर्कवाल, रघुवीर सिंह विर्क, हरीश राम, रफीक अहमद, अंकुश रौतेला और बेबीरानी कौर रहे। वहां प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रो. कमला डी भारद्वाज, डॉ. हरिश्चंद्र, डॉ. मनोज पांडेय, राकेश कुमार, डॉ. दीपक दुर्गापाल, भारत पांडेय, डॉ. मुन्नी जोशी, सुदर्शन कुमार, डॉ. संतोष त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें