फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलयात्रा: छठ से पहले सफर में राहत, रामनगर पाटलिपुत्र पूजा स्पेशल एक्सप्रेस सात से

Mon, 02 Nov 2026 11:50 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे रामनगर-पाटलिपुत्र के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जो काशीपुर और बाजपुर से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेल प्रशासन रामनगर से पाटलिपुत्र (पटना) के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन काशीपुर और बाजपुर होकर गुजरेगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05080/05079 रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर पूजा विशेष ट्रेन तीन-तीन फेरों के लिए चलेगी। ट्रेन रामनगर से सात, 14 और 21 नवंबर को सुबह 5:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन काशीपुर में सुबह 6:25 बजे और बाजपुर में 6:47 बजे, लालकुआं से 08:20 बजे, किच्छा से 08:47 बजे, बहेड़ी से 09:04 बजे, भोजीपुरा जंक्शन से 10:15 बजे छूटेगी।

पीलीभीत से 11:10 बजे, पूरनपुर से 12:25 बजे, मैलानी से 14:10 बजे, गोला गोकरननाथ से 14:32 बजे, लखीमपुर से 15:02 बजे, सीतापुर जंक्शन से 16:00 बजे, गोंडा जंक्शन से 18:55 बजे, बस्ती से 20:02 बजे, खलीलाबाद से 21:08 बजे, गोरखपुर जंक्शन से 22:00 बजे, गोरखपुर कैंट से 22:20 बजे, कप्तानगंज जंक्शन से 23:05 बजे, पडरौना से 23:48 बजे, अगले दिन तमकुही रोड से 00:32 बजे, थावे जंक्शन से 01:50 बजे छूटेगी।

इसके बाद गोपालगंज से 02:07 बजे, दिघवा दुबौली से 03:07 बजे, मशरख से 03:44 बजे, मढ़ौरा से 04:20 बजे, खैरह से 05:07 बजे, छपरा ग्रामीण से 05:45 बजे, दिघवारा से 06:10 बजे, दीघा ब्रिज हॉल्ट से 07:12 बजे छूटकर प्रातः 07:35 बजे (रविवार) को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन पाटलिपुत्र से आठ, 15 और 22 नवंबर को सुबह 9:45 बजे चलेगी और अगले दिन काशीपुर में सुबह 11:25 बजे पहुंचकर दोपहर 12:35 बजे रामनगर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी थ्री, एसी-टू और चेयरकार सहित कुल 16 एलएचबी कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें