फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तमिलनाडू में राम ने पहले प्रयास में झटका स्वर्ण

Wed, 10 Jan 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर स्टेडियम में धावक राम का स्वागत करते कोच। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। तमिलनाडू में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काशीपुर के धावक राम सिंह ने पहले ही प्रयास में स्वर्ण पदक हासिल किया। चार से सात जनवरी तक तमिलनाडू के चेन्नई में एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें काशीपुर स्टेडियम से राम सिंह समेत विभिन्न क्षेत्रों के धावकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1500 मीटर दौड़ 3:50:17 मिनट के समय में पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। बुधवार को काशीपुर पहुंचने पर स्टेडियम में विजेंद्र चौधरी समेत खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। राम ने बताया कि यह उनका पहला राष्ट्रीय पदक है। वह दो साल से कोच मोहम्मद रफी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह 800 और 1500 मीटर दौड़ में राज्य स्तर पर चार स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वहां पर एसटीसी केंद्र प्रभारी ज्योति शाह, कोच सीएस नेगी, ओमप्रकाश सिंह, नीरज कुमार, रमेश खर्कवाल, सिकंदर पटेल आदि थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें