काशीपुर के गणपति वेलफेयर सोसायटी में देर रात को आयोजित श्रीराम लीला का मंचन।
-ढोलक, मंजीरों, हार्मोनियम पर हुआ सुंदरकांड पाठ व राम स्तुतियां
काशीपुर। अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा होने पर काशीपुर की श्री गणपति रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राम स्तुतियां गाई गईं। कार्यक्रम में ढोलक मंजीरों हार्मोनियम पर सुंदरकांड पाठ, राम स्तुतियां, रामधन भजनावली, राम की 108 बार माला-राम का नाम जप, हनुमान चालीसा के पाठजप के साथ श्री राम, सीता माता, लक्ष्मण, हनुमान व शबरी के रूप में सुसज्जित बाल स्वरूपों को सजे हुए राम दरबार में सांकेतिक स्थापित किया गया। सोसाइटी परिसर में ही ढोल-नगाड़े के साथ राम पद यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम के संयोजक रेजीडेंट अतुल अग्रवाल, सोसाइटी अध्यक्ष खुल्वे, एसपी सिंह व अंकित जैन, मोनिका सिंह और ईशा जैन इत्यादि का सहयोग रहा।