जन्मभूमि निधि समर्पण का साहित्य सौंपते विभाग प्रचारक।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान समिति के पदाधिकारियों ने तुलाराम राजाराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभियान प्रमुख आकाश गर्ग को इससे संबधित साहित्य सामग्री सौंपी। वहां पर आरएसएस के विभाग प्रचारक नरेंद्र, जिला प्रचारक सौरभ, नगर प्रचारक भरत, मनोज ठाकुर, विकास शर्मा आदि थे। उधर, सिंघान में घासमंडी स्थित राम भवन से भी अभियान का शुभारंभ हुआ। वहां पर अजय अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, अनिमेष सिंह, विकास शर्मा आदि थे।