फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 गांवों की भूमि प्रकरण में मिट्टी से कलशों को रक्षा सूत्र बांध लिया सुरक्षा का संकल्प

विज्ञापन
बाजपुर में मिट्टी से भरे कलशों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का संकल्प लेते कार्यकर्ता। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। बाजपुर बचाओ मुहिम के कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बीस गांवों के मिट्टी से भरे कलशों को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। शनिवार शाम किसान नेता जगतार सिंह बाजवा के आवास पर हुए कार्यक्रम में 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि पर बसे हजारों मजदूर, किसान और व्यापारी परिवारों को बचाने का संकल्प दोहराया। बाजवा ने बताया कि डेढ़ साल पहले बाजपुर के 20 गांवों की 5836 एकड़ भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी। अब तक प्रदेश के तीन सीएम भूमि समस्या हल करने का भरोसा दे चुके हैैं लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। वहां पर सुनीता टम्टा, वीरेंद्र सिंह राठौर, अनूप सिंह राठौर, संदीप गोयल, जगदीश सिंह यादव, शिवम शर्मा, सौरभ नेगी, रवि बरुआ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें