फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्टॉल में बिक रहीं महिला समूह की बनाई राखियां

Wed, 26 Aug 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रक्षाबंधन से पहले काशीपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राखियों का स्टॉल लगाया। स्टॉल का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा ने किया। महिलाओं ने बताया कि ऊन, मोती, रेशम और इको-फ्रेंडली सामग्री से तैयार की गई रंग-बिरंगी राखियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। यहां 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक की फैंसी राखियां उपलब्ध हैं। परिवर्जन समूह की रेखा, सीमा, चंद्रावती, ममता देवी ने बताया कि इस बार 15 समूहों की 60 से अधिक महिलाओं ने मिलकर करीब 10 हजार राखियां तैयार की हैं। इससे होने वाली आय से उनके परिवार की आर्थिक मदद होगी। ब्लॉक अधिकारियों ने भी स्टॉल पर पहुंचकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और लोगों से स्वदेशी राखियां खरीदने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें