फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है, रेशम की डोरी से संसार बांधा है

विज्ञापन
शांतिपुरी के एक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व मनाते बच्चे। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर/गदरपुर/किच्छा/शांतिपुरी। तराई के घरों में बृहस्पतिवार को बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है... आदि राखी के गीत गूंजे। सुबह से ही घरों में चहलपहल रही। रुद्रपुर में आवास विकास, इंदिरा कॉलोनी, सिंह कॉलोनी, मॉडल कॉलोनी, मेट्रोपोलिस, एलाइंस कॉलोनी, रंपुरा, भदईपुरा, ट्रांजिट कैम्प समेत कई जगहों पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी। बाजारों में राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन

गदरपुर में नगर के गुरुद्वारा वार्ड, सिनेमा रोड, आवास विकास कॉलोनी, ज्ञान विहार कॉलोनी, सकैनिया रोड, आदर्श कॉलोनी व पंजाबी कॉलोनी सहित कई गांवों में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। साथ ही भद्रा काल के चलते लोगों में रक्षाबंधन मनाने के लिए असमंजस की स्थिति बनी रही। दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाली बहनें भाइयों के घर पहुंचीं।
किच्छा में बृहस्पतिवार को राखी और मिठाई की दुकानों समेत रोडवेज बस अड्डे पर भी भीड़ रही। किच्छा की आवास विकास कॉलोनी, बलवंत कॉलोनी, उत्तरांचल कॉलोनी समेत गांवों में भी रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

शांतिपुरी में स्वतंत्रता सेनानी संग्राम ग्राम जवाहरनगर के दून एकेडमी और सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षाबंधन मनाया गया। वहां रूपा कश्मीरा, पूनम जोशी, नीरू जोशी, अर्पिता, मोहन, प्रमोद, रिजु वाला, मनोज, विवेक, सुलोचना आदि थे। दिनेशपुर, गूलरभोज, पंतनगर, लालपुर आदि जगहों पर भी राखी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें