रुद्रपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की रुद्रपुर शाखा का वार्षिक चुनाव बुधवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक नवीन चंद्र बिष्ट और गोपाल दत्त जोशी की देखरेख में राकेश सिंह गुसाईं को नया शाखा अध्यक्ष और राजेश कुमार को शाखा मंत्री चुना गया। योगेश जोशी को उपाध्यक्ष प्रथम, अरविंद सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष द्वितीय, संजीव रस्तोगी को संयुक्त मंत्री प्रथम, रजनीश सिंह यादव को संयुक्त मंत्री द्वितीय, विनोद शर्मा को संगठन मंत्री, सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष और सतीश नेगी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। नई कार्यकारिणी ने कर्मचारी हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। संवाद