फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर युवक को किया अधमरा: उपचार के दौरान बरेली में मौत, चाय की दुकान पर शुरू हुआ था विवाद

Sat, 31 Oct 2026 11:50 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में चाय की दुकान पर विवाद के दौरान पत्थर से हमला कर घायल किए गए युवक राजेश की बरेली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन आरोपियों पर हत्या का आरोप है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
राजेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर में रोडवेज के पास अमन टी-स्टॉल के सामने हुए विवाद में पत्थर से हमला कर घायल किए गए युवक की शनिवार को बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। रम्पुरा वार्ड संख्या 22 निवासी राजेश (पुत्र स्व. छोटे लाल) का राधिका अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

राजेश की मां सुनीता के अनुसार, 30 अक्तूबर की रात करीब 12:30 बजे राजेश अपने दोस्त सचिन रस्तोगी के साथ अमन टी-स्टॉल पर चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। आरोप है कि तभी बाइक से पहुंचे गौरव कुमार निवासी मेरठ, प्रेम प्रशांत निवासी रोहतक और चेतन वर्मा निवासी ट्रांजिट कैंप ने राजेश से गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद तीनों ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए। राजेश लहूलुहान होकर बेहोश हो गया।

पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया था। शनिवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें