काशीपुर। फायर सीजन को देखते हुए अग्निशमन के अधिकारी और कर्मचारियों ने आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि मंगलवार को फायर स्टेशन क्षेत्रांतर्गत कुंडेश्वरी वन क्षेत्र के ग्रामीणों को वनाग्नि से बचाव की जानकारी दी गई। फायर सीजन पर ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं, जंगलों में आग लगने की घटनाओं को रोकना और आमजन को इसके प्रति जागरूक करना है। संवाद