फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बारिश के चलते मकान गिरा, लिंटर के नीचे दबकर दंपती की मौत

Sun, 09 Jul 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
मृतक नसीर अहमद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
- हादसे में 18 वर्षीय नातिन भी लिंटर गिरने से गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

- रात लगभग 3 बजे ग्राम मिस्सरवाला में हुआ हादसा
- मृतकों को चार-चार लाख और प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये सहायता देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। मूसलाधार बारिश से एक मकान भर-भराकर गिर गया। हादसे में लिंटर के नीचे दबकर दंपती की मौत हो गई, जबकि उनकी नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। एसडीएम ने निरीक्षण कर मृतक आश्रितों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख और तीन पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला में नसीर अहमद (65) पुत्र बजीर शाह का एक तीन कमरों का 16 साल पुराना मकान है। शनिवार देर रात नसीर, पत्नी मोहम्मदी (60) और नातिन मन्तसा (18) पुत्री स्व. जाकिर हुसैन कमरे में सोए थे। मूसलाधार बारिश के बीच लगभग देर रात करीब ढाई-तीन बजे पक्के मकान के पीछे की दीवार ढहने से लिंटर गिर गया। लिंटर के नीचे दबकर नसीर और मोहम्मदी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मन्तसा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीर के मकान से लगा उनके बेटे नासिर का पक्का और लईक अहमद का कच्चा मकान भी भरभराकर गिर गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बिजली की लाइन काट दी और मलबे में दबे लोगों को बचाने में जुट गए। ग्राम प्रधान तस्लीम अहमद की सूचना पर तहसीलदार युसूफ अली और कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फत् र्याल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल मन्तसा को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसडीएम अभय प्रताप सिंह, सीओ वंदना वर्मा और कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि आपदा राहत कोष से मृतक आश्रितों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की। हादसे में नसीर के बेटे जिनका मकान क्षतिग्रस्त हुआ, उन्हें पांच-पांच हजार रुपये देने की बात कही।

मृतक नसीर अहमद की फाइल फोटो।

मृतक नसीर अहमद की फाइल फोटो।

मृतक नसीर अहमद की फाइल फोटो।

मृतक नसीर अहमद की फाइल फोटो।

मृतक नसीर अहमद की फाइल फोटो।

मृतक नसीर अहमद की फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें