फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के बाद जलमगन हुईं रुद्रपुर की सड़कें

विज्ञापन
रुद्रपुर के आवास विकास में हुआ जलभराव। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। बारिश होने के बाद रुद्रपुर शहर में नगर निगम की पोल खुल गई। काशीपुर बाईपास रोड, आवास विकास की रिंग रोड व अग्रसेन चौक की सड़कों में पानी भर गया। राहगीरों ने काफी मशक्कत कर वाहन निकाले।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही रुद्रपुर में रुक-रुककर बारिश होने लगी। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। वहीं बरसात के बाद शहर की सड़कों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि नगर निगम की ओर से शहर में ड्रेनेज सिस्टम की सुविधा नहीं है।
नालियां हैं भी तो उनकी साफ सफाई नियमित तौर पर नहीं होती है। इससे बरसात के बाद नालियां चोक होने लगती हैं और सड़कों में जलभराव होने लगता है।
कहा कि नगर निगम की लापरवाही के चलते लोगों को बरसात में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आवास विकास की रिंग रोड में 10 मिनट की बारिश में ही जलभराव होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें