कोसी नदी पुल के पास हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर सयुंक्त निरक्षण टीम। संवाद
सुल्तानपुर पट्टी। कोसी नदी पर बने रेलवे पुल के पास अवैध खनन की सूचना पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की राजस्व विभाग, रेलवे काशीपुर और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम ने रेलवे पुल के पास कोसी नदी में दो पोकलैंड मशीन, नौ डंपर को खनन कार्य की अनुमति देने की बात कही। इस दौरान टीम ने अवैध खनन के लिए बनाए गए एक रास्ते को खोद दिया। मुकुंदपुर के ग्रामीणों ने इस रास्ते को बंद कराने की मांग की थी।
कोसी नदी के पुल पर बने रेलवे पुल के पास अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते बाजपुर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, काशीपुर तहसीलदार युसूफ अली, काशीपुर रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर अखिलेश कुमार, खनन अधिकारी दिनेश कुमार, खनन मोहर्रिर होशियार सिंह, खनन निरीक्षक अंकित चंद, यूपी की स्वार तहसील के नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह, पटवारी सुशील कुमार की टीम मौके पर पहुंचे।
रेलवे काशीपुर सीनियर सेक्शन इंजीनियर अखिलेश कुमार ने बताया कि कोसी नदी के प्रवाह को एक समान बनाए रखने के लिए बालू और खनन कार्य के लिए दो पोकलैंड मशीन और नौ डंपर को अनुमति दी गई है।
तहसीलदार भट्ट ने बताया कि रेलवे पुल के नीचे प्रशासन की अनुमति से खनन कार्य किया जा रहा है। अवैध खनन की शिकायतें मिली रही थीं, लेकिन शिकायतों की पुष्टि नहीं हो सकी जो खनन कार्य चल रहा है वह यूपी की सीमा में आता है।