फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के सहयोग से सुधरेगी शिक्षा की गुणवत्ता : बेग

Wed, 18 Jun 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। इस्लामिया स्कूल काजीबाग स्थित बाबा शाह मिया मजार में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर दराज से आए कव्वालों ने कव्वालियों की शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। वक्फ बोर्ड से पंजीकृत समिति अध्यक्ष मिर्जा नदीम बेग ने बताया की स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शिक्षा की अच्छी गुणवत्ता के लिए राज्य और केंद्रीय सरकार से सहयोग लिया जाएगा। बताया कि अंग्रेजी माध्यम की मान्यता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों के सहयोग से स्कूल को हाईटेक करने की योजना तैयार की गई है। विशेषज्ञों के माध्यम से स्कूल भवन के ढांचे को तैयार कराया जा रहा है। सचिव अली अनवर ने बताया कि स्थानीय व्यक्तियों के मशवरे से शिक्षा के स्तर को सही किया जाएगा। वहां पर अली अनवर, वासिफ अंसारी, दानिश चौधरी, दिलशाद हुसैन एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें