फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर में लोनिवि ने 160 दुकान मालिकों को भेजे नोटिस

Tue, 20 May 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। चिन्हीकरण के बाद लोनिवि की ओर से मुख्य मार्ग के अतिक्रमण की परिधि में आने वाले 160 दुकान मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं। इससे व्यापारियों में खलबली मची है।पिछले महीने लोनिवि कर्मचारियों की टीम ने मुख्य मार्ग ब्लाॅक कार्यालय से मुंडिया तिराहे तक अतिक्रमण की परिधि में आने वाले स्थान का चिन्हित किया था। सोमवार को लोनिवि के एई जितेंद्र कुमार की ओर से जारी किए नोटिसों को कर्मचारी ने दुकान-दुकान जाकर रिसीव कराया है। सोमवार शाम व्यापार मंडल ने एक प्रतिष्ठान पर बैठक का आयोजन किया। व्यापारियों ने चर्चा कर मुख्य मार्ग का पुराना नक्शा और अतिक्रमण के पुराने मानकों पर चर्चा की गई। साक्ष्य एकत्र करके आगे की कार्रवाई करने के लिए कमेटी बनाने पर विचार किया गया। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें मिले नोटिस में सड़क के बीच से 50 फुट का मानक रखा है जिससे बाजपुर शहर उजड़ जाएगा। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश खुल्लर, महामंत्री ललित कोछड़ कलीराम बंसल, अनंत जैन, अशोक गोयल, हैप्पी सूरी, मतीन, जीवन सिंह, समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें