ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष तिलकराज गंभीर और प्रधान प्रबंधक डॉ. पीएस नागपा
क्षेत्र के 10,000 दुग्ध उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। ऊधम सिंह नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने एक मई से दूध की खरीद पर एक रुपये की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इससे पूर्व 17 अप्रैल को दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की थी।
संघ मार्च 2023 तक की दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि एसपीसी मद में लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजेगा। सहकारी संघ के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में संघ के अध्यक्ष तिलकराज गंभीर और प्रधान प्रबंधक डॉ. पीएस नागपाल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामान्य मद में दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन राशि भेजने की प्रक्रिया गतिमान है।