फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कूड़ा कलेक्शन वाहन खरीदा

Tue, 31 Mar 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गांवों से कूड़ा कलेक्शन करने के लिए ब्लॉक की ओर से एक वाहन खरीद लिया गया है। अभी तीन और वाहन खरीदने की तैयारी है।
विज्ञापन

गांवों से कूड़ा उठाने के लिए विकास खंड की ओर से स्वयं सहायता समूह की सीएलएफ (संकुल स्तरीय संघ) को जिम्मेदारी दी जा रही है। स्वयं सहायता समूह को कूड़ा गाड़ी खरीदने के लिए फंड उपलब्ध कराया गया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पर्यावरण मित्रों से कूड़ा कलेक्शन कार्य करेंगी। सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के लिए रिसोर्स व रिकवरी सेंटर बनाया जा रहा है। वहां कुछ कूड़े के सेग्रीगेशन का कार्य समूह की महिला सदस्य करेंगी। सेंटर में एकत्र कूड़े की छंटाई का कार्य कर सूखे कूड़े और प्लास्टिक, कांच, धातु, कागज आदि को बेचा जाएगा। गीले कूड़े, गोबर से कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट तैयार की जाएगी। बीडीओ कमल किशोर पांडे ने बताया कि एक कूड़ा कलेक्शन वाहन खरीद लिया गया है। जल्द ही गांवों से कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें