काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मार्च से वेतन नहीं मिलने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 29 अप्रैल तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो एक मई से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
सरकारी अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. खेमपाल के सीएमएस बनाने की मुख्यालय से जांच के चलते उनका सीएमएस पद का आदेश निरस्त होने से अस्पताल में तैनात कर्मियों को वेतन नहीं मिल पाया।
विरोध जताने वालों में डॉ. एचसी पंत, डॉ. अमरजीत साहनी, डॉ. कमलजीत सिंह, डॉ. मनु पांडे, डॉ. प्रियांक चौहान, डॉ. अल्पना मिश्रा, आरएस रौतेला, आरसी आर्य, हरीश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
25 केएसपी 01 पी...काशीपुर सरकारी अस्पताल में कर्मचारी काली पट्टी बांध कर कामकाज करते।