फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वाटर कूलर खराब होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 18 May 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
केलाखेड़ा सरकड़ी रोड पर वाटर कूलर खराब होने पर प्रदर्शन करते लोग।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
केलाखेड़ा। नगर के सरकड़ी रोड पर गौसिया मस्जिद के पास सड़क किनारे नगर पंचायत की ओर से लगा वाटर कूलर का फ्रीजर लंबे समय से खराब पड़ा है। इससे भीषण गर्मी में नागरिकों और राहगीरों को शीतल पेयजल नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को वाटर कूलर खराब होने से गुस्साए नागरिकों ने वाटर कूलर के पास प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नागरिकों ने कहा कि कई बार नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की लेकिन वाटर कूलर का फ्रीजर ठीक नहीं कराया गया। वहां आजाद सैफी, सहज कालरा, इमामी अंसारी, रजनेश, फिरोज सकलैनी, सद्दीक, तंजीम आदि मौजूद रहे। इधर ईओ राकेश कोटिया ने बताया कि वाटर कूलर खराब होने की शिकायत संज्ञान में आई है। दो दिन के भीतर कंपनी के मैकेनिक से वाटर कूलर को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें