रुद्रपुर। शहर में वेंडिंग जोन बनाने की मांग के लिए लघु व्यापारियों ने विधायक शिव अरोरा का घेराव किया। लघु व्यापार एसोसिएशन रुद्रपुर के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने विधायक से कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य, शहरी आजीविका मिशन के तहत राष्ट्रीय शहरी फेरी नीति नियमावली देश में लागू की गई है। शहर में रेहड़ी पटरी पर कार्य करने वालों का सर्वे कर पंजीकरण किया गया है, साथ ही नगर निगम की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया गया है। नगर निगम रुद्रपुर ने वेंडिंग जोन की जगह चिह्नित की है लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं किया गया है। विधायक ने जल्द वेंडिंग जोन बनाने का आश्वासन दिया। वहां गुरजीत कौर, राकेश, हरीश कुमार, आकाश पाल, दिनेशपुर गुप्ता, मो. यासीन, नरेश पाल, प्रहलाद आदि थे। संवाद