फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नाले की सफाई नहीं होने से भड़के कांग्रेसी

Tue, 04 Apr 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के नाले की सफाई नहीं होने से कांग्रेसी समेत स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने नगर निगम परिसर में आकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी ट्रांजिट कैंप में डेंगू फैलने का इंतजार कर रहे हैं। अगर सफाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। दिलचस्प बात रही कि प्रदर्शन में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और उनके खेमे के कांग्रेसी नजर नहीं आए।
विज्ञापन

सोमवार को वार्ड-4 के पार्षद सुशील मंडल ने कहा कि शिकायत के छह माह बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। वहां पर पार्षद राजेंद्र निषाद, मोहन कुमार, कांता प्रसाद, विमला, अनिता मंडल, शिव कुमारी, उर्मिला मंडल, नारायण सिंह ठाकुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें