फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्तियों में धांधली से खफा एनएसयूआई ने फूंका शिक्षामंत्री का पुतला

विज्ञापन
सपुर में उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते एनएसयूआई के कार्यकर्ता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड मुक्त विवि में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की भी मांग की। शुक्रवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 56 पदों पर उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से सांठगांठ कर अपने चहेतों को नियुक्तियां दिला दीं। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार को प्रदेश के बेरोजगारों की कोई चिंता नहीं है। सरकारी नियुक्तियों में बंदरबांट होने से बेरोजगार युवाओं का मनोबल टूट रहा है। प्रदेश के युवा बेरोजगार चुनाव में इसका जवाब देंगे। वहां गुरुअमृत सिंह, पवनदीप सिंह, पार्थ चौधरी, रवि कुमार, तुषार बत्रा, मुस्तफा, मुकेश कुमार, शाहरुख, हिमांशु थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें