बाजपुर। उपखनिज लदे ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए खनन कारोबारियों ने बुधवार रात यूपी के चेक पोस्ट पर हंगामा किया। खबर मिलते ही रामपुर के एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव, सीओ अतुल पांडेय, कोतवाल कुलदीप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वार्ता के बाद अधिकारियों ने मौके पर खनन वाहनों की तौल कराई। जिसमें पांच वाहन ओवरलोड पाए गए। इन वाहनों को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में यूपी के मानपुर तिराहे पर खड़ा कर दिया गया। संवाद