गदरपुर के सकैन्या में पानी भरी सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। ग्राम सकैनिया में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित जनप्रतिनिधियों से कई बार पानी निकासी के लिए नाली बनाने मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। घरों के आसपास पानी जमा होने से संक्रामक रोग फैलने का डर बना है। पूर्व प्रधान संजय चौधरी ने कहा कि प्रशासन को कई बार ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन स्थिति जस की तस है। जल्द समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। वहां अनीता आर्य, अजय कुमार, भोला सिंह, हंसराज, प्रेमपाल, केसरी नंदन, राज कुमार, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।