फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एबीवीपी छात्रों ने अनियमितता की जांच की मांग

Tue, 29 Aug 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से महाविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं की जांच की मांग की गई। सोमवार को तहसील परिसर में एबीवीपी पदाधिकारियों ने एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट के माध्यम से कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में हुए घोटाले, बगैर टेंडर निर्माण कार्य, सरकारी धन का दुरूपयोग, गुणवत्ता की जांच के साथ ही महाविद्यालय में हुए विभिन्न आयोजनों के खर्च की जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नीरज सिंह धामी, रोहित जोशी, शुभम पटवा, अशर्फी लाल, मुकुल, प्रमोद गड़कोटी, दीपक सामंत, गोविंद मौर्य थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें