फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिलाएं बोलीं, समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे

Fri, 08 Sep 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर धरना स्थल पर पंचायत करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
भूमिधरी अधिकार के लिए चल रहा आंदोलन 39वें दिन भी रहा जारी
विज्ञापन


बाजपुर। क्षेत्र के 20 गांव की 5838 एकड़़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर चल रहा सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को 39 वें दिन जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित महिला पंचायत में मातृशक्ति ने कहा कि बाजपुर के हजारों परिवार सरकार के इस तुगलकी फरमान से बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके है। भूमिधरी अधिकार नहीं मिलने से लोग तनावग्रस्त है। बेटे बेटियों की शादियां और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कहा कि भूमि प्रकरण का जल्द समाधान नहीं होने पर मातृशक्ति सड़कों पर उतरेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरदीप कौर और संचालन जनकवि बल्ली सिंह चीमा, सन्नी निज्जर ने किया। वहां ललिता रावत, सुनीता टम्टा, किशोरी देवी, अगमदीप कौर, राजविंदर कौर, माया देवी, संदीप कौर, राजदीप कौर, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पडडा, जगतार सिंह बाजवा आदि थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें