सितारगंज नगर पालिका में अर्धनग्न हालत में प्रदर्शन करते पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व उनके समर्थक।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। एडीएम के तबादले की मांग पर नगर पालिका में चल रहे बेमियादी धरने पर रविवार को पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे और उनके समर्थकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कहा कि दबाव की वजह से अफसरान पालिका के विकास कार्यों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। चेताया कि मांग जल्द पूरी न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। रविवार को नगर सफाई व्यवस्था ठप होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। वहां रमाशंकर, जमशेद खान, सज्जाद सैफी, जोगेंद्र, तस्लीम अंसारी, प्रीतम सिंह, सचिन गंगवार आदि थे।