फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्युचुअल बेनिफिट निधि के खाताधारकों ने जमा रकम वापस न करने पर किया हंगामा

विज्ञापन
Protest For His Own Money - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। म्युचुअल बेनिफिट कंपनी के खाताधारकों ने अपनी जमा रकम वापस न करने पर हंगामा काटा।
विज्ञापन

नगरा तराई के नारायण नगर विवेकानंद जनकल्याण म्युचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड नाम से एक संस्था है। इस कंपनी के सिसैया, मेलाघाट, बगुलिया, दमगड़ा, खटीमा, टेढ़ाघाट और नानकमत्ता आदि के खाताधारक अपनी जमा रकम वापस लेने की मांग को लेकर समिति कार्यालय पहुंचे। यहां खाताधारकों और समिति संचालकों में रकम वापसी को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर झनकईया थाने से एसएसआई ललित पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। समिति संचालक तुषार अधिकारी और उनके सहयोगियों के लिखित राजीनामे केबाद लोग शांत हुए। इधर, एसएसआई ने बताया कि खातेदारों की ओर से अभी कोई लिखित तहरीर नहीं आई है। कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर समिति ने रकम वापस नहीं की तो तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें