फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला साफ करवाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। नाले में जमी गंदगी की सफाई न होने को लेकर गुस्साए मोहल्ला आदर्श नगर के लोगों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन कर नाले की सफाई कराने की मांग की। बुधवार को मोहल्ला आदर्श नगर के लोगों ने कहा कि हाईवे किनारे स्थित नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। आरोप लगाया कि डेंगू के कारण क्षेत्र में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है उसके बाद भी पालिका के अधिकारी नाले की सफाई नहीं करवा रहे हैं। वहां पर गुलवेज खा, नईम अहमद, भूरा हाजी, सावेश आलम, इकरार, इरफान, आसिफ, उस्मान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें