फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में जलभराव से आक्रोशित व्यापारियों ने फूंका मेयर का पुतला

विज्ञापन
रुद्रपुर आवास विकास में मेयर का पुतला फूंकते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में जलभराव के विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी में प्रदर्शन किया और मेयर का पुतला फूंका। व्यापारियों ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण मामूली बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों और शहरवासियों ने आवास विकास स्थित शिव शक्ति मंदिर के सामने मेयर रामपाल सिंह का पुतला फूंका।
संजय जुनेजा ने कहा कि वर्षों से नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण हल्की बारिश में ही सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। मुख्य बाजार के साथ ही तमाम आवासीय कॉलोनियों में जलभराव होने से व्यापारियों के साथ जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कों पर नालियों का गंदा पानी जमा होने से राहगीरों को दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। आरोप लगाया कि निगम सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन

वहां सुनील आर्य, राजीव कामरा, अमित नारंग, राजेंद्र चौहान, जसपाल सिंह, संप्रीत नारंग, राम सागर, परमजीत सिंह, मनीष अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें