फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिलाओं के विरोध के बावजूद जेसीबी से कराई पानी की निकासी

Mon, 10 Jul 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड छह और ग्राम कोपा के 50 घर जलभराव से थे प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गूलरभोज। बारिश के पानी से हुए जलभराव की प्रशासन ने जेसीबी की मदद से निकासी करा दी। जेसीबी से निकासी का कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने महिलाओं को काबू में किया। पानी की निकासी होने से प्रभावित परिवारों ने राहत की सांस ली है।
बारिश से वार्ड छह के एक हिस्से और गांव कोपा लाल सिंह के कुल 50 परिवार जलभराव से प्रभावित थे। वार्ड 6 में तो बरसाती पानी ने तालाब का रूप ले लिया था। ग्रामीणों की शिकायत पर नगर पंचायत व राजस्व विभाग पुलिस फोर्स लेकर सोमवार को मौके पर पहुचे। प्रशासन ने बरसाती पानी की पहले से होने वाली निकासी बंद देखकर उसे खोलने के निर्देश दिए। इसका वहां रह रहे परिवार ने विरोध किया। कहा कि पहले पक्की नाली बनाई जाए तभी निकासी होने दी जाएगी। वार्ड छह निवासी प्रेम व किशन ने पाइप डालने के आश्वासन पर खोदाई करने की सहमति दे दी। खोदाई के लिए जेसीबी को आते ही महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। किसी प्रकार महिला पुलिसकर्मियों ने उनको शांत कराया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पानी की निकासी हो सकी। वहा तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट, ईओ आशीष नेगी, थानाध्यक्ष राजेश पांडे, राकेश कठायत, पटवारी मुकेश, विजय गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल होता है झगड़ा
गूलरभोज। पानी की निकासी बंद होने से हर साल निकासी को लेकर झगड़ा होता है। तीन साल पहले हुए विवाद में लाठी डंडे चलने से बच गए थे। पिछले साल भी नगरपंचायत के जनप्रतिनिधियों से झगड़ा हुआ था। कारण है कि प्रभावित परिवार पानी की निकासी की मांग करते हैं तो दूसरे पक्ष का कहना है कि पानी उनके आवासीय प्लाट से जाता है, जिससे भू कटाव होता है। उन्होंने पक्की निकासी नाली बनाने पर ही निकासी होने की बात कही है। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें