दिनेशपुर। छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण समेत चार सूत्री मांगों के लिए 22 अक्तूबर से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया। 27वें दिन तहसीलदार लीना चंद्रा के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों ने आंदोलन समाप्त किया। रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण, गदरपुर-मटकोटा मार्ग को फोरलेन करने, छतरपुर रेलवे स्टेशन को यात्री आवागमन के लिए खोलने और सड़क हादसों में मृतकों के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग के लिए आंदोलन चल रहा था। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर मांगों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वहां यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह असगोला, आनंद सिंह चिमयाल, राजेंद्र जोशी, पुष्पा जोशी, रेनू भट्ट, कमला पांडे, कविता नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद