जसपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। अधिवक्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम को देकर नायब तहसीलदार का स्थानांतरण न किए जाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सुंदर सिंह से वकीलों ने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि नायब तहसीलदार सुदेश कुमार के खिलाफ लेखपालों और कानूनगो ने झूठे आरोप लगाकर मनगढ़ंत शिकायतें की हैं। कहा कि जब से नायब तहसीलदार की नियुक्ति तहसील में हुई है तभी से सभी अविवादित दाखिल खारिज पत्रावलियों का समय से निस्तारण हो रहा है। उन्होंने लेखपालों, कानूनगो पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। वहां पर रवि चौधरी,भावेश मित्तल, राजीव चौहान, मनदीप चौधरी, प्रदीप कुमार, अखिलेश दीवान, राजा जैन, राजकुमार भारद्वाज, शमशाद अहमद, सरफराज अहमद आदि थे।