काशीपुर/सितारगंज। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई और पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में धरना दिया। शनिवार को पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रभात साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खाली सिलिंडरों के साथ निगम परिसर में धरना दिया। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, मनोज जोशी, अलका पाल, चेतन अरोरा, आशीष अरोरा उर्फ बॉबी, मोहित चौधरी, जय सिंह गौतम, गीता चौहान आदि थे। इधर, सितारगंज में कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में पदयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। वहां ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, जिला महासचिव जिलानी अंसारी, भुवन चंद्र भट्ट, रामनगीना प्रसाद, हसनैन मलिक, यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, यूसुफ मलिक आदि थे।