जसपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते लोग।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला जलाकर फ्रांस के उत्पादों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। रविवार को लकड़ी मंडी में एकत्र हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मुंह पर मास्क लगाकर जुलूस के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मुस्लिमों ने कहा कि जो नबी का नहीं है वो हमारा नहीं है। वहां पर जावेद, चांद, फैजान, आसिफ, शाहबाज, कादिर, आरिश, शादाब, शाहरुख आदि शामिल थे।