काशीपुर। सर्किल रेट कम करने और 210 एलआर एक्ट की मांग पर 33 दिन तक प्रदर्शन करने के बाद अब अधिवक्ताओं ने अपनी रणनीति बदलने का फैसला लिया है। वकील अब अधिकारी और जनप्रतिनिधियों का घेराव कर मांगें पूरी करवाने के लिए प्रदर्शन करेंगे।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी, सचिव प्रदीप चौहान, अनिल कुमार शर्मा, धर्मेंद्र तुली, नीरज खुराना, सनत पेगिया, भास्कर त्यागी, रहमत अली खान आदि थे।