फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तुमड़िया जलाशय को विकसित करने के लिए बनाएं प्रस्ताव

Tue, 20 Feb 2024 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

रुद्रपुर। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में संचालित योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान अनुसूचित जाति से संबंधित जिंप, क्षेपं और ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को काशीपुर के तुमड़िया जलाशय को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में आयोग अध्यक्ष ने पुलिस और समाज कल्याण विभाग से अत्याचार उत्पीड़न अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी को मतदान की शपथ भी दिलाई। वहां पर एडीएम अशोक कुमार जोशी, जिपं. सदस्य दीपा आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य जितेन्द्र कुमार गौतम, मानीक मण्डल, ग्राम प्रधान राधा देवी, नेहा गौतम, अंकुर कुमार, राज कुमार, विक्रम सिंह, सुनीता आर्या आदि थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें