फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन के लिए काठगोदाम मंडल के परिचालकों को करना होगा इंतेजार

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काठगोदाम मंडल में पदोन्नति के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम के परिचालकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। टनकपुर क्षेत्र में 23 और दून मंडल में 19 परिचालकों को पदोन्नत कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह के अंत तक काठगोदाम मंडल में भी पदोन्नत परिचालकों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम के मुख्यालय समेत डिपो कार्यालयों में लिपिकों के कई पद खाली हैं। फिलहाल परिचालकों से बुकिंग क्लर्क और कार्यालय सहायक द्वितीय के पदों पर काम लिया जा रहा है। बाबुओं की कमी पूरी करने के लिए परिचालकों की पदोन्नति प्रक्रिया गतिमान है।
पुराने नियमों के मुताबिक परिचालक से बुकिंग क्लर्क या कार्यालय सहायक द्वितीय पद पर पदोन्नति के लिए परिचालकों को हर साल 36 हजार किमी का सफर करना जरूरी था। लगातार तीन सालों के अंतराल में यह आंकड़ा बरकरार रखने के बाद ही पदोन्नति के लिए आवेदन हो सकता है। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो वर्षों में बसों का संचालन प्रभावित हुआ था। इस कारण अधिकतर परिचालक सालाना 36 हजार किमी के मानक को पूरा नहीं कर सके। ऐसे में परिवहन निगम ने किलोमीटर को कम कर परिचालकों को पदोन्नति का मौका दे दिया है। हालांकि पदोन्नति में वरिष्ठता क्रम से वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

निगम के दून, टनकपुर, काठगोदाम क्षेत्र में 75 परिचालक पदोन्नति सूची में शामिल थे। अब यह संख्या 116 तक पहुंच गई है। काठगोदाम मंडल के परिचालकों की पदोन्नति सूची 22 अगस्त तक जारी होनी थी लेकिन कुछ कारणों से यह जारी नहीं हो सकी। पिथौरागढ़ डिपो के सहायक महाप्रबंधक आरपी आर्य ने बताया कि टनकपुर क्षेत्र में 23 परिचालकों की पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। इसमें 19 परिचालक बुकिंग क्लर्क और चार परिचालक कार्यालय सहायक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। वहीं देहरादून के संभागीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि दून मंडल में 19 परिचालकों की पदोन्नति बुकिंग क्लर्क के पद पर हुई है।
परिचालकों के पदोन्नति की प्रक्रिया क्षेत्र स्तर पर होनी है। टनकपुर और दून क्षेत्र में पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। संभवत: काठगोदाम क्षेत्र में भी इस माह के अंत तक पदोन्नति सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

आरपी भारती, महाप्रबंधक (कार्मिक) उत्तराखंड रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें