फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमी और हस्तशिल्पी उठाएं स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ : रेनू

Fri, 23 May 2025 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल कंपोनेंट योजना की प्रशिक्षण प्राप्त अनुसूचित जाति की महिलाओं को अध्यक्ष प्रमाण-पत्र वितरित किए
विज्ञापन

रुद्रपुर। हथकरघा व हस्तशिल्प निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एक दिनी कार्यशाला हुई। स्पेशल कंपोनेंट योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त अनुसूचित जाति की महिलाओं को अध्यक्ष महिला उद्यमिता परिषद रेनू अधिकारी ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। जिला उद्योग केंद्र सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला से पूर्व महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विपिन कुमार ने विभागीय योजनाओं और प्रगति से अवगत कराया। अध्यक्ष ने उद्यमियों, हस्तशिल्पियों को सरकार की नीतियां बताते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एक जिला एक उत्पाद के मूंजघास से निर्मित उत्पाद, हथकरघा उत्पाद, रैपण, गाय के गोबर से बनी हुई धूप, अगरबत्ती, मंडवे के बिस्किट आदि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। संचालन एडीओ प्रथम सीएस नेगी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें