खटीमा/झनकट। पश्चिमी विक्षोभ के चलते खटीमा और झनकट क्षेत्र में भी बुधवार को हुई हल्की बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। क्षेत्र में छह मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। खटीमा में कंजाबाग, राजीव नगर, मयूर विहार में कीचड़ की समस्या रही। झनकट के देवरी मार्ग पर भी कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई है। देवरी निवासी मनोहर पोखरिया ने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत की लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है।