फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला मोर्चा काशीपुर की जिलाध्यक्ष बनीं प्रियंका

Tue, 23 Dec 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग एवं जिला महामंत्री जतिन नरूला ने प्रियंका अग्रवाल को महिला मोर्चा काशीपुर की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रियंका अग्रवाल वर्तमान में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। प्रियंका ने कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य व्यापार प्रतिनिधि मंडल को और अधिक मजबूत बनाना है। कहा कि वे सभी व्यापारियों की समस्याओं और आवाज को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगी। साथ ही सरकारी योजनाओं एवं नीतियों का लाभ हर व्यापारी तक पहुंचे, इसके लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जाधारी नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, प्रमोद राजहंस आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें