फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सितारगंज जेल से भागा कैदी डेढ़ साल बाद राजस्थान से गिरफ्तार, हत्या के मामले में काट रहा था सजा

Mon, 10 Feb 2025 01:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

केंद्रीय कारागार सितारगंज से भागे 50 हजार के इनामी सजायफ्ता कैदी को पुलिस और एसटीएफ की टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कारागार सितारगंज से भागे 50 हजार के इनामी सजायफ्ता कैदी को पुलिस और एसटीएफ की टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। वह हत्या में दोषसिद्ध होने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने 17 अगस्त 2023 को कोतवाली सितारगंज में केस दर्ज कराया था कि हत्या के मामले में केंद्रीय कारागार सितारगंज में आजीवन कारावास की सजा काट रहा नानकमत्ता निवासी जरनैल सिंह भाग गया था। कई जगह दबिश देने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अधीनस्थों को उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।

सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी और प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के पर्यवेक्षण में उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने उसकी तलाश में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। इस पर पुलिस ने उस पर इनामी राशि को बढ़ाकर 50 हजार कर दिया।

छह फरवरी को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम सुरागरसी-पतारसी के लिए रवाना हुई थी। सात फरवरी को टीम उसे फलौदी (राजस्थान) के देचू से गिरफ्तार कर सितारगंज ले आई है। टीम में एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह, उप निरीक्षक दीपक कौशिक, कृष्ण गोपाल मठपाल, किशोर कुमार, सुरेंद्र कनवाल, मोहित शर्मा, अमित जोशी, राजेंद्र गिरी, कृष्ण चंद्र शर्मा शामिल थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें