रुद्रपुर। नगर के साथ ही यूपी के तराई हिस्सों में तीन दिन लगातार हुई बारिश के कारण तराई में अचानक सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर रुद्रपुर सब्जी मंडी व गली मोहल्लों में खुली सब्जी की दुकानों पर नजर आ रहा है।
रुद्रपुर मंडी समिति के सचिव विश्व विजय सिंह देव ने बताया कि बारिश से पीलीभीत व बहेड़ी में कई स्थानों पर सब्जी की पालेज बह गई। इससे रुद्रपुर मंडी समिति में सब्जियों की पर्याप्त आवक नहीं हो रही है। इस कारण रुद्रपुर मंडी समिति में यूपी के पीलीभीत व बहेड़ी से आने वाली सब्जियों की आवक में करीब 20 फीसदी कमी आई है।
सब्जियों की कीमत में हुई वृद्धि (रुपये प्रति किलो)
सब्जी पुरानी कीमत नई कीमत
आलू 10 20
भिंडी 40 60
शिमला मिर्च 40 60
करेला 40 60
बैंगन 30 40
लौकी 20 30
टमाटर 20 30
तुरई 20 30