फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीठासीन अधिकारी पर फर्जी वोट डालने का आरोप

Sat, 26 Jul 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। पीठासीन अधिकारी पर एक मतदाता ने फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया है। वहीं फर्जी वोट डलवाने का विरोध कर पीठासीन अधिकारी से झगड़ने का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। शक्तिफार्म के गांव तिलियापुर निवासी 22 वर्षीय प्रियांशु साहनी ने बताया कि वह अपना पहला वोट डालने के लिए गांव में बनाए गए मतदान केंद्र पर गया था। ऐसे में वह काफी देरी तक कतार में खड़ा रहा जब उसकी बारी आई तो पीठासीन अधिकारी ने नाम देखने के बाद थोड़ी देर बाद लौटकर आने के लिए कहा। प्रियांशु के अनुसार जब थोड़ी देर बाद वह वापस बूथ पर गया। तो वहां उपस्थित पीठासीन अधिकारी ने उससे कहा कि उसका वोट डल चुका है। प्रियांशु का आरोप है कि पीठासीन अधिकारी ने उसका फर्जी वोट डाला है। वहीं, मामले में सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें मतदाता फर्जी वोट डाले जाने को लेकर विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें