फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सात नवंबर को होगा पंतनगर विवि का दीक्षांत समारोह

Fri, 27 Oct 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर विवि का प्रशासनिक भवन।
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह सात नवंबर को होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। विवि प्रशासन को इस आशय की स्वीकृति राष्ट्रपति भवन से मिल गई है।
विज्ञापन

कुलसचिव डाॅ. केपी रावरेकर ने बताया कि विवि का 35वां दीक्षांत समारोह विवि के स्थापना दिवस (17 नवंबर) को आयोजित होना था लेकिन अब इसे सात नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। राज्यपाल ले.जन. (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की संस्तुति के बाद कुलपति डाॅ. एमएस चौहान ने अधिकारियों को दीक्षांत समारोह संबंधी कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
समारोह में लगभग 1200 विद्यार्थियों को उपाधियों सहित एक विद्यार्थी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों को कुलपति रजत पदक व 11 विद्यार्थियों को कुलपति कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ छात्र सहित विभिन्न अवार्ड और छात्रवृत्ति भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें