फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: संजयनगर और मस्जिद काॅलोनी में 700 परिवारों को हटाने की तैयारी, लोगों ने लगाई डीएम से गुहार; जानें वजह

Thu, 04 Sep 2025 05:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार से विस्थापन की आशंका से स्थानीय निवासी चिंतित हैं। संजय कॉलोनी और मस्जिद कॉलोनी के निवासियों ने मेयर, पूर्व विधायक और नगर पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपकर पुनर्वास के बाद ही विस्थापन की मांग की। 
विज्ञापन
पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार कार्य से सटी कॉलोनियों में अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंतनगर में एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आ रही दशकों पुरानी संजय कॉलोनी और मस्जिद काॅलोनी में निशान लगने से परिवारों की नींद उड़ गई। उन्होंने मेयर, पूर्व विधायक और नगर पालिकाध्यक्ष की अगुवाई में डीएम को ज्ञापन सौंपा और परिवारों को हटाने से पहले पुनर्वास की मांग की। डीएम ने शासन को प्रकरण से अवगत कराने का आश्वासन दिया।

बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में दोनों काॅलोनियों के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बैठक कर वहां से निकल रहे सांसद अजय भट्ट को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष नगला सचिन शुक्ला के साथ डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। शुक्ला ने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण की जद में यह क्षेत्र आ रहा है। दोनों काॅलोनियों में लोग 1960 से आबाद होने लगे थे। कभी किसी ने बसावट पर एतराज नहीं किया।

यहां रहने वाले सभी लोग गरीब हैं और एकदम से 700-800 परिवार कहां जाएंगे। उनको हटाने से पहले मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए। भूमिहीनों के लिए चिह्नित जमीन या अन्य जगतों पर परिवारों को बसाया जाए। लोगों ने कहा कि तीन सितंबर को अचानक टीमों ने आकर उनके घर पर नंबर डालने शुरू कर दिए थे। उनकी ओर से पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया गया। उनके पास कोई आवासीय जगह नहीं है।

डीएम भदौरिया ने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जाना है। एयरपोर्ट सिक्योरिटी की ओर से काॅलोनियों में बने ऊंचे ढांचों को भी संज्ञान में लाया गया है। कहा कि वहां से अतिक्रमण हटाया जाना है। जहां तक पुनर्वास की बात है तो इस मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा। वहां पर महेंद्र वाल्मिकी, धनुज यादव, संदीप वर्मा, मोनू गुप्ता, हरेंद्र यादव, रामाशंकर यादव, तहूर अहमद, फिरोज खान सहित अनेक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें